पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों को 10000 रुपये प्रति लाभुक के दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया। मुख्य समारोह पटना के अंतरित किया गया। योजना के इस कड़ी में पूर्णिया जिला की कुल 1 लाख 32 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित की गई। महानंदा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, उपविकास आयुक्त अंजनि कुमार, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल तथा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 170 दीदियां मौजूद थी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी सामुदायिक संस्थानों में किया गया जहां लाखों की संख्या में जीविका दीदिय...