पूर्णिया, नवम्बर 28 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले में गठित जीविका के 36000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 25 नवम्बर से 23 दिसंबर 2025 तक चलने वाले नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की ओर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लैंगिक एकीकरण से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लैंगिक और आर्थिक समानता तथा लिंग आधारित हिंसा को रोकने हेतु जन जागरूकता लाना है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन के अधिकार को सशक्त बनाना समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और असमानताओं की संरचनात्मक बाधाओं को समाप्त करना है। इसके साथ साथ महिलाओं के आर्थिक अवसरों, सुरक्षा, गतिशीलता और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। अभियान की शुरुआत 25 नवम्ब...