वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद पहली बार ब्रांड के नाम से जाने जाएंगे। काशी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े समूह की महिलाओं के उत्पादों के ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब समूह निर्मित सौ से अधिक उत्पाद 'काशी प्रेरणा' ट्रेडमार्क से मिलेंगे।योगी सरकार की पहल से न केवल ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि उनके उत्पादों की पहुंच बड़े बाजारों तक होगी। वे फ्लिप कार्ट, अमेजन और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं दीदियों के हुनर को 'काशी प्रेरणा' के रूप में नया मुकाम मिलेगा। उनके सौ से अधिक उत्पाद एक ही छतरी के नीचे मिलेंगे।सीडीओ ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने...