पटना, अगस्त 4 -- उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह छापेमारी कर एक ट्रक से विदेशी शराब बरामद की। शराब की कीमत 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। शराब के साथ ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद व मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह के 4:30 बजे की गई। सूचना मिली की कि दीदारगंज टोल प्लाजा के नजदीक एक फ्लाईओवर (6 लेन) पर हरियाणा नंबर की एक 22 चक्का ट्रक गुजरेगा जिसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप लदी है। सूचना मिलते ही मद्य निरीक्षक अजीत कुमार, एसआई सोनम कुमारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर ट्रक को पकड़ा। जांच में पाया गया कि 22 चक्का ट्रक के पीछे के हिस्से में लकड़ी के बुरादा से भरा बोरा रखा गया है। अंदर के हिस्से में प...