पटना, दिसम्बर 16 -- गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में सोमवार की शाम जमीन कारोबारी विनोद सिंह (45) को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने का आरोप जुझारपुर निवासी संजीव कुमार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जुझारपुर निवासी संजीव कुमार भवन निर्माण करा रहा था। दीदारगंज के फतेहपुर निवासी महेश सिंह के पुत्र विनोद सिंह आ पहुंचा। दोनों के बीच निर्माण को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान संजीव कुमार ने गोली चला दी जो विनोद के पेट में लग गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री और मजदूर सभी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विनोद को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि जख्मी के फर्द बय...