पटना, फरवरी 7 -- दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात छोटे पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। 60 वर्षीय मोहम्मद जुम्मन मियां कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के निवासी थे। मामले में आरोपित पुत्र खालिद और उसके दोस्त नजरूल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार के साथ विधि-व्यवस्था एसडीपीओ दिव्यांजलि जायसवाल मौके पर पहुंचीं। पूरे घटनाक्रम की जांच की। मृतक के बड़े पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पिता शराब के नशे में थे, जबकि छोटा भाई खालिद स्मैक का नशा करता है। छोटा पुत्र ऑटो चालक है फिलहाल वह कोई काम नहीं करता है। शुक्रवार की रात खालिद अपने एक दोस्तों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.