दीघा थाने में पूर्व थानेदार समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
पटना, अगस्त 29 -- दीघा थाने के पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट परिवाद के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दीघा थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवादी उदय साव ने आरोप लगाया है कि वह अपने एक दोस्त के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान मरीन ड्राइव के पास रेलवे लाइन किनारे रुककर चाय पीने लगे। तभी कथित तौर पर आकाश कुमार ओझा ने जान से मारने की नीयत से उन पर फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ा दी। उदय साव के मुताबिक, गाड़ी की चपेट में आने से उनका हाथ टूट गया। इसके अलावा पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें संभाला गया। इसके बाद वह मामले की शिकायत लेकर दीघा थाना पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.