पटना, मई 3 -- मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) पर दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक सोमवार को एक लेन में वाहनों का परिचालन बाधित रहेगा। मंगलवार को दूसरे लेन में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। यातायात पुलिस ने इस एरिया में सड़कों के मरम्मत को देखते हुए निर्णय लिया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सोमवार को दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक उत्तरी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। दीघा से गायघाट की ओर जाने वाले वाहनों को सोमवार को दीघा रोटरी से एलसीटी घाट तक दक्षिणी फ्लैंक में परिचालन कराया जाएगा। इसी प्रकार मंगलवार को एलसीटी घाट से दीघा गोलंबर तक दक्षिणी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। मंगलवार को गायघाट की ओर से आने वाले इस लेन के वाहनों को एलसीटी घाट से उत्तरी फ्लैंक में चलाया जाएगा। यातायात प्लान चार और पां...