पटना, अप्रैल 3 -- जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के किनारे लगने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों को व्यवस्थित करने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। शनिवार से दीघा गोलंबर के नीचे करीब 55 हजार वर्गफीट क्षेत्र में चिह्नित स्थल पर वेंडिंग जोन विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है ताकि पूरे इलाके में रोशनी का पर्याप्त प्रबंध हो। नगर निगम के अनुसार प्रस्तावित वेंडिंग जोन में वेंडरों और ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्माण की पहली प्रक्रिया के तहत भूमि समतलीकरण का काम चल रहा है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद यहां मरीन ड्राइव के वेंडरों को स्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया जाएगा, ताकि उनकी आजीविका पर कोई असर नहीं पड़े। निगम की योजना क...