सहारनपुर, जून 30 -- सहारनपुर, संवाददाता । मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन और काव्य लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक, साहित्यिक और बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिताओं में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के संबद्ध महाविद्यालयों सहित लगभग 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विश्वविद्यालय द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रो. सीमा रानी के निर्देशन में प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडलों का गठन किया गया। इससे सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निष्पक्ष और पारदर्शी ढ...