दीक्षोत्सव-2026: नियमित योग से शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह की कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत योग विभाग एवं फैकल्टी ऑफ योग एंड ऑल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से मंगलवार को योग एक विरासत शीर्षक से पारंपरिक योग अभ्यास शिविर और योग संगम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। गौरव स्थल पर सुबह 5:30 बजे आयोजित योग शिविर में विभाग के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने प्रातःकाल योगाभ्यास के महत्व पर बात करते हुए कहा कि नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तनाव और चिंता में कमी आती है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन आसन, प्राणायाम और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एसबीएस विश्वविद्यालय, देहरादून के पूर्व कुलपति प्रो. आरके सिंह ने योग को संतुलित एवं अनुशासित जीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.