गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत आयोजित दीक्षोत्सव-2026 में मंगलवार को साहित्यिक एवं ललित कला प्रतियोगिताओं का आयोजन तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से हुआ। इसमें विवि और संबद्ध महाविद्यालयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मां और नशा मुक्त भारत विषय पर काव्य लेखन और भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बने तथा व्यसन एवं युवा मन विषयों पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अखिल मिश्रा और डॉ. कुलदीपक शुक्ला ने किया। ललित कला एवं संगीत विभाग में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नशा मुक्त भारत और विकसित भारत विषयों पर छात्रों ने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी। यह भी पढ़ें- दीक्षोत्सव-2026: सामूहिक नृत्य औ...