बागपत, जुलाई 8 -- बागपत। बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने के लिए परिषदीय, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, तकनीक आधारित शिक्षण, डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, साइबर सुरक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल पर नामांकन करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है। सभी ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होगा। बीएसए गीता चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है। कोई भी शिक्षक अपना पंजीकरण करा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...