भभुआ, अप्रैल 27 -- प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग जेंडर आधारित गतिविधियों को प्रारंभ करने का शिक्षा विभाग ने कैमूर जिले के शिक्षकों को दिया निर्देश अप्रैल माह के माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट से शिक्षण गुणवत्ता में सुधार का लक्ष्य छात्रों में समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मकता का विकास होगा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक के गणित एवं विज्ञान विषय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अप्रैल माह का माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (एमआईपी) दीक्षा पोर्टल पर लॉन्च कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) एवं जेंडर आधारित गतिविधियों को प्रा...