बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2025 की परीक्षा में 44वीं रैंक प्राप्त कर जिले और समाज का नाम रोशन करने वाली इंदौर की दीक्षा चौरसिया को समाज के लोगों ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बी.आर. चौरसिया ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस में 44वीं रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पूरा समाज गर्व महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने बताया कि 15 मार्च को बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जयंती के अवसर पर समाज के सभी लोग झारखंडी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान चौरसिया समाज द्वारा होली के आठवें दिन पारं...