मिर्जापुर, जुलाई 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने उच्च शिक्षा के महत्व, उसके व्यापक अवसरों तथा छात्र जीवन में अनुशासन और निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों की उपयोगिता तथा परिसर में संचालित विभिन्न समितियों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं ...