हल्द्वानी, मई 25 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को आयोजित लिटिल मास्टर गर्ल्स शतरंज टूर्नामेंट में मेजबान स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। क्वींस स्कूल हल्द्वानी की टीम दूसरे और मदर्स ग्लोरी रामनगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।शतरंज कोच नीरज साह ने बताया कि टूर्नामेंट में रामनगर, खटीमा, लोहाघाट और हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता दो अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। कक्षा पांच तक की श्रेणी में अनन्या पांडे ने प्रथम, तानवीय कापड़ी ने दूसरा, अनुप्रिया शर्मा ने तीसरा, प्रेक्षा चंद्र ने चौथा और क्रिशा कापड़ी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।वहीं, यह भी पढ़ें- अंडर-13 बालक में मृत्युंजय, बालिका में रोषिता विनर कक्षा छह से आठ तक की द...