बरेली, अगस्त 2 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह चार अगस्त को होना है। इससे पहले शनिवार को स्वर्ण जयंती द्वार के पास विश्वविद्यालय कैंपस को हरित और आकर्षक बनाने के लिए मियावाकी पद्धति से सुगंधित उपवन विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मधुकामिनी के पौधरोपित कर इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि यह पहल परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा देगी। प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. एसके पाण्डेय, प्रो. त्रिलोचन शर्मा, प्रो. अख्तर हुसैन समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ गुरु के नाम' थीम पर रोपे गए पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...