दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय में चला स्वच्छता और हरित परिसर अभियान
सहारनपुर, जुलाई 8 -- पुवांरका, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत मंगलवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि स्वच्छ और हरित परिसर बेहतर शिक्षा, स्वस्थ जीवन और सतत विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने शैक्षणिक भवनों, प्रशासनिक कार्यालयों, मार्गों, उद्यानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर सफाई की। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ परिसर, हरियाली बढ़ाने और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, उपकुलसचिव अनुप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.