बरेली, जुलाई 24 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के तहत गुरुवार को गोद लिए गए गांवों के प्राथमिक विद्यालय इट्टोवा बेनीराम, उच्च प्राथमिक विद्यालय इट्टोवा बेनीराम और प्राथमिक विद्यालय लालपुर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने खो-खो, रस्साकशी और सतोलिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करना रहा। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि पारंपरिक खेल विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। आयोजन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम ने शिक्षकों के सहयोग से कराया। इस दौरान डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अजीत, डॉ. विजय सिन्हल, डॉ. नीरज,...