गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 45वां दीक्षांत समारोह केवल विवि में ही नहीं मनेगा, बल्कि गोद लिए गांव में विविध कार्यक्रम भी होंगे। जनभवन के निर्देश के बाद विवि ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि 20 जुलाई से विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांवों में और 27 जुलाई से विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह को समाज, संस्कृति, शिक्षा और जनभागीदारी का उत्सव बनाकर सामाजिक सरोकार का संदेश देना है। बताया कि गोद लिए गए पांच गांवों में विद्यालय स्तर पर भाषण, चित्रकला, पेंटिंग, कहानी-कथन और मेरी मां विषय पर निबंध, कविता व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी...