बांदा, अगस्त 10 -- बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को लेकर सोमवार को कुलपति प्रो एस.वी.एस राजू व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। कहा कि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। यह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम बोबड़े की अध्यक्षता में संपन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कृषि प्रसार वैज्ञानिक एवं पूर्व कृषि सलाहकार, योजना आयोग डॉ. वी.वी. सनमते उपस्थित रहेंगे। इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 250 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगी। इसमें कृषि, उद्यान, वानिकी तथा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालयों के कुल 187 स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां दी जायेंगी। इसके अतिरिक्त 37 स्नातकोत्त...