दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। प्रयाग संगीत समिति के 86वें दीक्षांत समारोह में सहायक निदेशक प्रभाकर दयाल ने समिति की ओर से नटराज डांस एकेडमी, दरभंगा के श्रेष्ठ नर्तक मोहित खंडेलवाल को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें समिति की गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया। प्रयाग संगीत समिति के रजिस्ट्रार ने कहा कि आपकी संस्था का कार्य सराहनीय है। आशा है कि कला के क्षेत्र में आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें। श्री खंडेलवाल को यह सम्मान मिलने पर दरभंगा के बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...