समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- पूसा। उमावि, दिघरा में मंगलवार को द्वितीय माध्यमिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट व माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छे अंक से उतीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 9 एवं 11 उतीर्ण हुए छात्रों को मेडल व अंक पत्र दिया गया। इस दौरान विद्यालय की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाले प्रतिभावान छात्रो को भी प्रमाण-पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वरीय शिक्षक राकेश कुमार एवं संचालन मुकेश कुमार मृदुल ने किया। मौके पर शिक्षक प्रभात कुमार, आकांक्षा कुमारी, विशाल कुमार, मनमोहन कुमार, राजेश कुमार महतो आदि ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रौशन करने की अपील की। मौके पर उमेश कुमार पंडि...