महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चेहरी स्थित आईटीएम में डिप्लोमाधारी छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह के आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को मेडल से सम्मानित किया गया। उनको भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद तथा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य आरपी मणि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपने ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्थान के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने मेडल देकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें डिप्लोमा का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कालेज टॉपर जुबेर अहमद को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.