सहरसा, अप्रैल 9 -- महिषी, एक संवाददाता। महिसरहो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सरौनी में बुधवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिषी विधानसभा के राजद विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परमानन्द पासवान ने विधायक समेत अन्य अतिथियों को पाग, चादर और माला देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान वर्ग 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंकपत्र और स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान कर विदाई दी गई। साथ ही एससीईआरटी द्वारा मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए चयनित 28 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंचने का संदेश दिया। इधर, मध्य विद्यालय बलुआहा में भी हेडमास्टर विकास कुमार के नेतृत्व...