बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित दीक्षांत समारोह उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने गीत, नृत्य, योग और कव्वाली की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे समारोह के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों की प्रतिभा से गूंजता रहा, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, में मंगलवार को आकर्षक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मितुषी नेगी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक डॉ. सतीश चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचार...