गया, नवम्बर 23 -- बिहार राज्य सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (मगध विश्वविद्यालय कमेटी) की बैठक रविवार को गांधी मंडप में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के तानाशाही रवैया व टालमटोल के खिलाफ मंगलवार 25 नवम्बर को संघ धरना-प्रदर्शन करेगा। मविवि में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में शामिल कुलाधिपति सह राज्यपाल के समक्ष सैकड़ों की संख्या में धरना -प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार राकेश कानन ने बताया कि स्नातक स्तरीय तीन सेमेस्टर का कॉपी मूल्यांकन का पूरा पारिश्रमिक भुगतान व 15 शिक्षक - शिक्षकेत्तर कर्मचारियों पर एफआईआर कर विश्वविद्यालय से बदर कर दिए जाने से शिक्षकों में काफी आक्रोश है। बैठक की अध्यक्षता कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. लालसा कुमारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.