लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में शनिवार को पंचम दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सचिव एकीकरण विभाग डॉ. हीरा लाल थे। समारोह में संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए 19 तकनीकी मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। दीक्षांत समारोह में 581 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत 347 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर हिंडालको इंडस्ट्रीज में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयनित 30 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। इसके अतिरिक्त मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्र टीमों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य एस. एन. सिंह ने राजकीय ...