गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में रविवार को पीजीडीएम 2024-26 बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 170 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि एक निजी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राज सिंह, कुलदीप सिंह और डॉ. रंजीत मेहता मौजूद रहे। निदेशक प्रो. अजय कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों और छात्रों की शैक्षणिक यात्रा पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...