दीक्षांत समारोह के लिए 6 जून तक आवेदन
मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर , हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने आगामी 3 जुलाई को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों को 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित सत्रों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ही दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक सत्र सहित सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.