नई दिल्ली, मार्च 12 -- अमृत काल में महिलाओं की भागीदारी देश की सबसे बड़ी शक्ति: शिक्षा मंत्री आशीष सूद नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताइंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) के 8वें दीक्षांत समारोह में 1100 से अधिक छात्राओं को स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर स्नातक हो रही छात्राओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे जिज्ञासा, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें और अपने ज्ञान व तकनीक का उपयोग समाज और देश के हित में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है, जहां वर्षों की मेहनत, समर्पण और सपनों की सफलता का उत्सव मनाया जा रहा है। आज ...