मुंगेर, मई 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में 3 जुलाई को प्रस्तावित तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे, जिसमें दीक्षांत समारोह की रूपरेखा, आवेदन प्रक्रिया तथा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय को तीसरे दीक्षांत समारोह के आयोजन की स्वीकृति कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मिल चुकी है। राजभवन ने विश्वविद्यालय से समारोह की कार्य सूची, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तथा डायस प्लान उपलब्ध कराने को कहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार बैठक में राजभवन द्वारा मांगी गयी जानकारियों को अंतिम रूप देने के साथ दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने पर भी निर्णय लिया जायेगा। प...