अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- एसएसजे विवि में बुधवार को जल्द होने वाले पहले दीक्षांत समारोह को लेकर बैठक हुई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सभी समितियों को तैयारियां जारी रखने को कहा। ऑडिटोरियम, कुलगीत, मैडल सेरेमनी, डिग्री आदि पर चर्चा हुई। यहां वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, संयोजक प्रो. डीके भट्ट, प्रो. सुशील कुमार जोशी, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. एके नवीन, प्रो. हरीश जोशी, प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. ललित जोशी, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...