बाराबंकी, जनवरी 24 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक अगासण्ड कुर्सी रोड में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके डिप्लोमा प्रमाण पत्र और अंक तालिकाएं वितरित की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है। पॉलिटेक्निक से प्राप्त कौशल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रावत ने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीश रावत, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा सुजीत रावत आदि लोग मौजूद रहे। ...