जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय सजाया जा रहा है और बारिश को देखते हुए एकलव्य स्टेडियम में नई सड़क तैयार की जा रही है। विश्वविद्यालय में छह अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे विश्वविद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसी क्रम में बारिश होने के चलते एकलव्य स्टेडियम में हेलीपैड स्थल से लेकर विविश्वविद्यालय मार्ग तक नई सड़क बनाई जा रही है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन 10 बजे हेलीपैड स्थल पर हो जाएगा। इसके बाद वह 12:30 बजे तक समारोह में रहेंगी। इसके बाद वह लंच करेंगी, 12:45 बजे वह फिर वापस लखनऊ लौट जाएंगी। इस दौरान वह कुल ढाई घंटे वि...