आरा, जुलाई 9 -- -आरा पुलिस केंद्र में पटना जिला बल के प्रशिक्षु सिपाहियों ने पूरी की 216 कठिन प्रशिक्षण -प्रशिक्षु सिपाहियों का आकर्षक मार्च पास्ट, डीआईजी ने ली परेड की सलामी -डीआईजी बोले : वर्दी की गरिमा और जनता का विश्वास रखना अहम जिम्मेदारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा पुलिस केंद्र में गुरुवार की सुबह गौरव, अनुशासन, उत्साह के बीच नव प्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। 216 दिन के कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवन के प्रशिक्षण के बाद पटना जिला बल के 336 नव प्रशिक्षित सिपाही बिहार पुलिस के हिस्सा बन गये। इस अवसर पर नव प्रशिक्षित सिपाहियों ने जन सेवा और कानून की रक्षा की शपथ ली। यह भी पढ़ें- बेहतर प्रशिक्षण देने में पदाधिकारी, परेड में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रशिक्षु सिपाही सम्मानित इमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के सा...