नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह तीन हजार से अधिक स्नातक होने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इनमें 587 पीएचडी शोधार्थी भी शामिल हैं, जिन्हें समारोह के दौरान उपाधियां प्रदान की जाएंगी। शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को संस्थान के सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे। इनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन भी करेंगे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह सुविधा एआई, डेटा साइंस, उन्नत कंप्य...