गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह हुआ। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन वर्चुअल सुना गया। एडीजी परेड ग्राउण्ड में सुसज्जित 24 टोलियों का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता एवं ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान नवआरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन एवं अनुशासन विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा। यह भी पढ़ें- 492 रिक्रूट आरक्षियों ने...