मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत/पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न हुआ। कुल 14 टोली की 392 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आईजी आरपी सिंह को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिवादन किया। मुख्य अतिथि ने दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण कर मंच से गुजरते परेड की सलामी को स्वीकार किया। इसी क्रम में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। आईजी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। इसमें आरक्षी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.