मेरठ, अप्रैल 27 -- छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में दमदार प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षुओं ने अपनी क्षमता का शानदार परिचय दिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू डॉ. राजीव दीक्षित ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षुओं के जोश, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल की असली ताकत उसकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता में निहित होती है। उन्होंने सभी नवप्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। सहायक सेनानायक अवनीश गौतम की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। समारोह में उपसेनानायक एवं संस्था प्रमुख राघवेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, समर्पण और दक्षता का उच्च स्तर प्रस्तुत किया। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.