बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन, एकरूपता और प्रशिक्षण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कदमताल और सुसज्जित परेड ने मौजूद अधिकारियों और अतिथियों को प्रभावित किया। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के बाद 500 रिक्रूट पुलिस सेवा के लिए तैयार हो गए है। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवदीक्षित आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।पुलिस यह भी पढ़ें- नौ माह की ट्रेनिंग पूरी करक...