मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर आवेदन की तिथि कई बार बढ़ाए जाने के बावजूद अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके हैं। निर्धारित सत्र के विद्यार्थियों की ओर से अब तक महज करीब 300 ऑनलाइन आवेदन ही जमा किए गए हैं। इस संबंध में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रो. विनय कुमार सुमन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आवेदन शुल्क में कटौती की मांग की है। उनका कहना है कि, बड़ी संख्या में उत्तीर्ण विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उपाधि प्राप्ति के लिए निर्धारित 2500 रुपये शुल्क जमा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में, उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से आग्रह किया है कि, दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन शुल्क को घटाकर 1000 रुपये किया जाए, ताकि अधिक-से-अधिक विद्यार्थी इसम...