मेरठ, जुलाई 11 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। विवि ने शुक्रवार को मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी। यदि सूची पर कोई आपत्ति है तो छात्र 12 जुलाई की शाम चार बजे तक सामान्य विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विवि उक्त समारोह में 57 मेधावियों को प्रायोजित और 120 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक देगा। नए नियमों के बाद इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं। काजल को मिलेगा चांसलर मेडल

पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया दीक्षांत में 2025 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी स्तर पर आर्ट फैकल्टी में जाएगा। एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में काजल को इस साल का चांसलर मेडल दिया जाएगा। डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक लॉ फैकल्टी में रहेगा। एलएलएम की छात्रा मुक्ता भारद्वाज ...