मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। एनआरएमयू के मंडल मंत्री कामरेड राजेश चौबे के नेतृत्व में कपूर कंपनी स्थित मंडल कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता को सम्मानित किया गया। मंडल मंत्री ने आनंद मोहन गुप्ता को शॉल व माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सम्मान समारोह के मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल मंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार बाली, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आनंद मोहन गुप्ता के सम्मान में अपने-अपने विचार रखे और सभी वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र तथा उनके संघर्षों के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.