मैनपुरी, जून 24 -- 44 साल पहले फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम दिहुली में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी भूरा की पत्रावली की सुनवाई अब 3 जुलाई को होगी। इस मामले में 23 जून को सुनवाई की तारीख तय थी लेकिन जसराना थाने से कोर्ट द्वारा मांगी गई रिपोर्ट न मिलने के चलते अभियोजन पक्ष ने समय मांग लिया। इसलिए न्यायाधीश ने अब सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय कर दी। इस मामले में तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी लेकिन आरोपी रामपाल को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। जबकि रामसेवक व कप्तान सिंह की फांसी रद कर आजीवन कारावास में बदल दी। यह भी पढ़ें- दिहुली कांड : हत्यारोपी भूरा की जमानत पर तीन जुलाई को सुनवाई फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम दिहुली में 18 नवंबर 1981 की शाम 5 बजे राधे संतोषा के गिरोह ने दलित बस्ती पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके...