दिहाड़ी पर गया था, करोड़पति बनकर लौटा; हिमाचल के टैक्सी ड्राइवर की निकली 3 करोड़ रुपए की लॉटरी
कांगड़ा, जून 19 -- कभी-कभी जिंदगी अचानक इतनी बड़ी करवट बदल लेती है कि विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिस व्यक्ति की आमदनी महीने में मुश्किल से 15 से 16 हजार रुपए तक हो पाती थी और परिवार चलाने के लिए जिसे कई बार दिहाड़ी मजदूरी भी करनी पड़ती थी, वह शख्स आज 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने के बाद पूरे हिमाचल में चर्चा का विषय बन गया है। कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के रहने वाले कल्याण चंद करीब 20 वर्षों से ड्राइवरी का काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले वह एक सवारी को छोड़ने के लिए पंजाब के बठिंडा गए थे। काम पूरा होने के बाद उन्होंने 500-500 रुपए की दो लॉटरी टिकटें खरीद लीं। यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।यूट्यूब पर रिजल्ट देखते-देखते बदल गई दुनिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.