कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य दिसम्बर के अंत तक हर हाल में पूर्ण कराने का निर्देश जारी किया। बैठक की शुरुआत उन्होंने गत बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति के साथ किया। ब्लॉक कड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी सीडीपीओ से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र खुलें तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की इमेज कैप्चरिंग कर पोषण ट्रैकर पर अपलोड का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को सैम एवं मैम बच्चों पर विशेष ध्यान देकर अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को पोषण पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.