कानपुर, नवम्बर 9 -- कानपुर। नहरों पर निर्भर किसानों को दिसंबर से पानी देने की तैयारी सिंचाई विभाग ने शुरू कर दी है। जिले में करीब 650 किमी लंबी नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है। नहर के पानी का लाभ कानपुर नगर और कानपुर देहात के किसानों को मिलेगा। रामगंगा की कानपुर शाखा की लोअर गंगा नहर प्रणाली का मुख्य हिस्सा करीब 211.48 किमी लंबी है। इससे जुड़ी माइनर की लंबाई तकरीबन 1257.57 किमी लंबी है। गेहूं की बोआई 15 नवंबर से शुरू होती है। नहरों के किनारे खेतों में बोआई नवंबर के अंत से शुरू होती है, जो 15 दिसंबर चलती है। एक्सईएन सार्थक सिंह ने बताया कि नहरों में पानी समय से छोड़ा जाएगा। साफ-सफाई कार्य तेजी से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.