रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 17 -- जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और नन्हे बच्चों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। शीतऋतु के चलते दिन छोटे होने तथा वन्यजीवों की गतिविधियां समय से पहले शुरू होने के कारण जनपद के कई क्षेत्रों में खतरे की संभावना बनी हुई है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार माह दिसंबर 2025 की अवधि में पठन-पाठन कार्य प्रातः 9:15 बजे से पूर्व एवं अपरान्ह 3 बजे के गाद संचालित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.